Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनन्हे कान्हा व राधा ने मोहा सबका मन...

नन्हे कान्हा व राधा ने मोहा सबका मन…

आईपीएस स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का रंगारंग समारोह आयोजित हुआ।

इस मौके पर भगवान कृष्ण और राधा वेशभूषा प्रतियोगिता, राधा, कृष्ण की प्रस्तुति, राधा-कृष्ण नृत्य और भाषण हुए। विद्यालय के निदेशक मोहित अग्रवाल, सहनिदेशक रेखा मंगल और प्राचार्य राजेंद्र कौर ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद अभिभावकों का स्वागत और माल्यार्पण किया गया। निदेशक मोहित अग्रवाल ने भगवान कृष्ण और उनके मानव जाति के लिए संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिनमें कृष्ण और राधा वेशभूषा प्रतियोगिता, राधा व कृष्ण की प्रस्तुति, राधा-कृष्ण नृत्य और भाषण शामिल थे। समारोह का समापन भगवान कृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। राधा कृष्ण बनने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d