Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsत्रिनेत्र गणेशजी की सातवीं डाक निशान यात्रा रवाना

त्रिनेत्र गणेशजी की सातवीं डाक निशान यात्रा रवाना


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से जाने वाली रणथंबोर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी की सातवीं डाक निशान यात्रा शनिवार को देवली से रवाना हुई।

भवानी शंकर खटीक ने बताया कि उक्त यात्रा में दर्जनों युवा शामिल है, जो 21 घंटे में 60 कोस की यात्रा करेंगे। यह यात्रा शनिवार सुबह खटीक समाज देवली के कामनेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। ढोल के साथ इन यात्रियों को रवाना किया गया। परिजनों ने युवाओं को विदाई दी। इसमें शामिल यात्री बारी-बारी से ध्वज लेकर दौड़ रहे थे। वहीं रविवार सुबह 11 भगवान त्रिनेत्र गणेश जी के यहां ध्वज अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि दर्शन करने के बाद डाक निशान यात्रा वापस देवली पहुंचेगी। इस दौरान शिवराज मल्होत्रा, रॉबिन बंगाली, मांगीलाल बागड़ी, ललित नागोरा, महेंद्र बैरवा, गौरव मल्होत्रा, अशोक दायमा, राजेश मल्होत्रा, देवराज सोयल समेत शामिल थे।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d