Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की कुचलवाड़ा ग्राम पंचायत में इस बार भी पुरानी परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन व रक्षा पंचमी का पर्व लोक भावना व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत क्षेत्र की सैकड़ो माता व बहनों ने समाजसेवी रामसिंह शक्तावत के राखी बांधी। दरअसल यह कार्यक्रम राधा कुंड (कचोल सागर) में आयोजित हुआ। सैकड़ो महिलाओं ने शक्तावत को राखी बांधी। वही उन्होंने भी माता बहनों को दुपट्टा व ओढ़नी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी। ग्राम पंचायत क्षेत्र में यह कार्यक्रम पिछले बरसों समय से हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ जाती है।



