Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjp31 अगस्त रात शून्य हो जाएगी बीजेपी की सदस्यता

31 अगस्त रात शून्य हो जाएगी बीजेपी की सदस्यता

  • एक सितंबर से फिर बनना पड़ेगा बीजेपी का सदस्य

  • सदस्यता अभियान को लेकर तैयारी जारी


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 31 अगस्त रात 12 बजे बाद से भाजपा के सदस्यों की संख्या शून्य हो जाएगी। वहीं सभी पुराने सदस्यों को भी फिर से एक सितम्बर के बाद ऑनलाइन या नमो ऐप्स के माध्यम से सदस्य बनना होगा।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि भाजपा एक बार फिर बड़े पैमाने पर अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसका राष्ट्रव्यापी अभियान एक सितंबर से शुरू होगा। बीजेपी एक बार फिर सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर एक सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर तैयारियां पुरी हो चुकी हैं। राजस्थान में भी इस अभियान को लेकर रविवार को टोंक मे जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की हुई है। प्रदेश में एक करोड़ और हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान पारदर्शी औऱ डिजिटल प्रक्रिया से होगा। इसके अलावा 50 से 100 तक सदस्य बनाने वाला सक्रिय कार्यकर्ता बनेगा। यहां तक की प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पुनः एक सितंबर को बीजेपी की सदस्यता लेनी होगी। अध्यक्ष राणावत ने बताया कि शहर मंडल में सदस्यता अभियान का भाजपा कार्यकर्ता राकेश ओसवाल को संयोजक एवं प्रमोद मंगल को सहसंयोजक बनाया गया है।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d