चार मकान हुए क्षतिग्रस्त, जनहानि टली
Jahazpur News 26 अगस्त (आज़ाद नेब) लगातार बारिश के चलते शहर के गौल हथाई मारा साहब के नौहरे में सुबह करीब साढ़े 6 बजे तीन सौ साल पुराना बरगद का पेड़ धाराशायी हो गया।

इस दौरान यह पेड़ अधिवक्ता दीपक सिंह पुत्र गोविंद सिंह चौहान, शरीफ मोहम्मद पुत्र मुंशी मोहम्मद, प्रताप सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत, मदन लाल पुत्र खानासिंह चौहान, अधिवक्ता अनिल गौड़ के मकान पर गिर गया। जिससे इनके से क्षतिग्रस्त हो गए। सभी मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। लाइट का पोल टूट कर मकान पर गिर गया। घर के बाहर खड़ी बाइक, साइकिल, स्कूटी भी दब गई। ख़ास बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी मिलते ही नगर पालिका ईओ राघव मीणा, पटवारी भंवर सिंह शेखावत सहित पालिकाकर्मी मौके पर पहुंचे मौका मुआयना कर पेड़ को हटवाने के लिए ठेका दिया गया है। जिसे काटकर शमशान घाट में भिजवाया जाएगा।



