Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damगुड न्यूज : कोठारी व गोवटा बांध पर चली चादर, लेवल बढ़ा

गुड न्यूज : कोठारी व गोवटा बांध पर चली चादर, लेवल बढ़ा

  • बीसलपुर बांध भरने की उम्मीद जगी

  • वीडियो में देखे त्रिवेणी का नजारा


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के भरने की अब संभावना नजर आती दिख रही है। इसकी वजह बांध के कैचमेंट एरिया के अधिकांश छोटे डेम भर चुके हैं। जिनका पानी अब बनास नदी में ओवरफ्लो होकर आएगा।

लिहाजा बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक होगी। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष के अनुसार डेम में सोमवार दोपहर 12 बजे जलस्तर आरएल 313.81 मीटर पहुंच गया। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 26.976 टीएमसी पानी हो चुका है। वही त्रिवेणी 4 मीटर के बहाव पर चल रही है। अब बीसलपुर डेम 314 के आंकड़े से 19 सेमी दूर है। उधर, मांडलगढ़, बीगोद (नंदराय) क्षेत्र स्थित कोठारी बांध पर रविवार रात पानी छलक गया। यहां बांध पर करीब 20 सेंटीमीटर की चादर चल रही है। बता दे की कोठारी बांध की कुल भराव क्षमता 17 फीट है, जो पूर्ण भराव होकर छलक उठा है। इसी तरह इस क्षेत्र स्थित गोवटा बांध भी छलक गया है। जिसका पानी भी बनास नदी में आ रहा है।

इससे प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण बीसलपुर बांध के पूर्ण भराव की उम्मीद जगी है। वही बीसलपुर कैचमेंट एरिया में रविवार को चला बारिश का दौर हालांकि फिलहाल थम गया है। लेकिन बनास, बेड़च और मेनाली नदी में पानी की लगातार आवक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d