Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमानिटर लिजर्ड का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

मानिटर लिजर्ड का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित राजश्री शेखावाटी बैटरीज की दुकान में मंगलवार को एक मानिटर लिजर्ड (गोह) घुस गया। जिसे बाद में रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

इस दौरान प्रतिष्ठान मालिक कृष्णगोपाल शर्मा ने स्नैक कैचर एवं वन्य जीव प्रेमी शादाब अख्तर रिजवी को सूचना दी। शादाब रिजवी ने पट्टी के नीचे छिपे लिजर्ड को पकड़कर प्लास्टिक के कैन में बंद कर लिया। रिजवी ने बताया कि यह जहरीला जीव नहीं है। लोगों में जहरीला होने की भ्रांति है और इसके काटने से लोगों की भय की वजह से मौत हो जाती है। यह छिपकली प्रजाति की ही एक बड़ी छिपकली है। उक्त रेस्क्यू में पालिकाकर्मियों ने भी सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d