Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सांसद हरीश चन्द्र मीना अपने संसदीय क्षेत्र में देवली क्षेत्र के देवली दौरे शनिवार को यहां स्थानीय पार्टी कार्यालय आए।
जिन्होंने विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश 6 सीटो पर कांग्रेस पार्टी के जीत का दावा किया है। देवली पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांसद मीना का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए। आगामी उपचुनाव में जनता कांग्रेस को जीताने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा की सरकार से लोग परेशान है। सांसद मीणा ने कहा कि टोंक सवाईमाधोपुर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान टोंक जिला कृषि इनपुट्स डीलर्स एसोसियेशन देवली के व्यापारियों ने सांसद मीणा से मुलाकात कर टोंक जिले में यूरिया व डीएपी उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात अच्छी हुई है। लिहाजा किसानों को खाद की जरूरत ज्यादा है।
इस दौरान विनोद पुजारी, राहुल बलसोरा, मुकेश गर्ग, पंचायत समिति उपप्रधान महादेव मीणा सहित पार्षद जनप्रतिनिधि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


