Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पानी की आवक कम होने एवं बारिश के थम जाने के चलते अब बीसलपुर बांध में जलस्तर बेहद धीमी गति से बढ़ रहा है। वही यह आवक अब ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
इसकी वजह है कि आरएल 314.50 मीटर के बाद बीसलपुर बांध के पानी का जल विस्तार और अधिक फैल जाता है। बीसलपुर बांध में बीते 24 घंटे के भीतर महज 3 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बांध का जल स्तर रविवार सुबह 10 बजे आरएल 314.54 मीटर पहुंच गया। वहीं बांध में 32.015 टीएमसी पानी है। उधर, बीगोद स्थित त्रिवेणी का गेज 2.80 मीटर चल रहा है, जो काफी कम है। जबकि शनिवार सुबह 10 बजे बांध का यह जलस्तर आरएल 314.51 मीटर था। लिहाजा एक दिन में केवल 3 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। वही आवक कम होने से बांध के पूर्ण भराव की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है।



