Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsथाना प्रभारी पर नशे में कार से टक्कर मारने का आरोप, मामला...

थाना प्रभारी पर नशे में कार से टक्कर मारने का आरोप, मामला दर्ज

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

  • थाना प्रभारी को निलंबित करने पर अड़े ग्रामीण

  • पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह जाट समेत सर्कल का जप्ता मौजूद


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल के नासिरदा में शनिवार रात वही के थाना प्रभारी पर लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर टक्कर मारने का मामला सामने आया है। उक्त घटनाक्रम से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर रविवार सुबह जाम लगा दिया।

वही पीड़ित की रिपोर्ट पर नासिरदा थाना प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल यह मामला बीती रात करीब 10 बजे हुआ। मामले में नासिरदा निवासी काली देवी पत्नी रामप्रसाद धाकड़ ने थाना प्रभारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि बीती रात 10 बजे पीड़िता अपने पति राम प्रसाद के साथ बाइक से अपने घर से बाड़े (महादेवपुर ढाणी) पर जा रही थी। इस बीच नवकालिका स्कूल के पास हिसामपुर की ओर से आई एक स्विफ्ट कार ने उन्हें लापरवाही से टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि यह कार नासिरदा के थाना प्रभारी अरविंद लक्षकार चला रहे थे।

आरोप है कि वह शराब के नशे में थे। जिन्होंने गलत साइड जाकर बाइक को टक्कर मारी। वही पीड़िता के चिल्लाने पर थाना प्रभारी वाहन को भगाकर ले गए। बाद में पीड़ित पक्ष ने अपने परिजनों को सूचना दी एवं देवली चिकित्सालय में उपचार कराया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर दिया है। लेकिन इससे पहले ग्रामीण नासिरदा थाना प्रभारी कि उक्त हरकत एवं रवैया से आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने नासिरदा पुलिस थाने के बाहर जाम लगा दिया। वही पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक देवली रामसिंह जाट, देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक व आसपास के सर्कल के पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया।

ग्रामीण मामला दर्ज करने के साथ ही थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने ग्रामीणों से समझायाईश की।लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। वही जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। यह बात भी सामने आई है कि ग्रामीणों ने पथराव किया है। फिलहाल दोपहर 12 बजे तक ग्रामीण जाम पर अड़े रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d