Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के डाबर कला से मीणा का नया गांव (बोगला, केकड़ी) के समीप देवनारायण भगवान की सातवीं पदयात्रा शनिवार को धूमधाम के साथ रवाना हुई।
उक्त पदयात्रा ने शाम को मंदिर पहुंच कर ध्वज अर्पित किया। पदयात्रा से जुड़े आत्माराम जांगिड़ ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे डाबर कला स्थित देवनारायण मंदिर से पदयात्रा पूजा अर्चना के बाद ध्वज लेकर रवाना हुए। इसी शाम 5 बजे यह पदयात्रा मंदिर पहुंची और ध्वज अर्पित किया। इस दौरान सैकडों श्रद्धालु पदयात्रा में नाचते गाते चल रहे थे। करीब 18 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। इस मौके पर भगवान देवनारायण के भोग लगाकर प्रसादी भी आयोजित की गई। पदयात्रा के साथ दुर्गालाल जांगिड़, प्रेमचंद गुर्जर, भोजाराम मीणा, सुरेश गुर्जर, मुरली जांगिड़ समेत साथ थे।



