Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअपने ही थाने में दर्ज हुआ थानेदार के विरुद्ध मामला...

अपने ही थाने में दर्ज हुआ थानेदार के विरुद्ध मामला…

  • फिर भी नहीं मान रहे ग्रामीण

  • पुलिस छावनी में तब्दील हुआ नासिरदा थाना

  • थाना प्रभारी के निलंबन पर अड़े ग्रामीण


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में थाना प्रभारी की कार से टक्कर का मामला अब गहराता जा रहा है। जहां थाना प्रभारी के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बावजूद ग्रामीण शांत नहीं हो रहे हैं। वही एतिहात के तौर पर नासिरदा थाने का आसपास का हिस्सा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे करीब नासिरदा के नवनियुक्त थाना प्रभारी अरविंद लक्षकार की कार से एक बाइक सवार दंपति के टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चालक रामप्रसाद धाकड़ के पैर फ्रैक्चर हुआ है। जिसे देवली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वही रामप्रसाद की पत्नी काली देवी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप है कि थाना प्रभारी शराब के नशे में थे, जिन्होंने गलत साइड से बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद दंपति से दुर्व्यवहार किया। घटना की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर जाम लगा दिया। वही थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग पर अड़ गए।

सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर नासिरदा थाना प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के निर्देश दिए। लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण विरोध प्रदर्शन से नहीं हटे। उनकी मांग है कि जब तक थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता। तब तक वह विरोध प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। इस दौरान दोपहर बाद ग्रामीण पुलिस थाने के सामने टेंट लगाकर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, देवली, दूनी, घाड़, नासिरदा, टोंक, मालपुरा, झिराना समेत 7 थाने को पुलिस जाप्ता मौजूद है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक समेत अधिकारी कानून व्यवस्था के लिए से मौजूद है। ग्रामीणों से लगातार बातचीत व समझाईश की जा रही है।

पथराव से फूटा पुलिस उपाधीक्षक की कार का शीशा

इससे पहले रविवार सुबह आक्रोशित ग्रामीण थाना परिसर में घुसने लगे। इस बीच पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच विवाद भी हुआ। इस दौरान भीड़ में से किन्ही लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस उपाधीक्षक की सरकारी कार का फ्रंट शीशा टूटा है। जानकारी के अनुसार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद अब ग्रामीणों को मामला दर्ज होने का भय सता रहा है।

देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह का कहना है कि मामले को लेकर पीड़ित की ओर से टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में ग्रामीणों से समझाईश की जा रही है, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों का पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d