Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी निवासी सेवानिवृत पोस्टमास्टर सुरेश चंद्र अग्रवाल रविवार को उदयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित 28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2024 हुआ। इसमें जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, चुन्नीलाल गरासिया, विधायक फूल सिंह मीणा, शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट व आशीष मोदी की उपस्थिति में शिक्षामंत्री दिलावर ने अग्रवाल को यह सम्मान सौपा। भामाशाह सम्मान में अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पीएमश्री संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि अग्रवाल को यह सम्मान उनके द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में आचार्य विद्यासागर सभागार के निर्माण लिए प्रदान किया गया। इनके द्वारा निर्मित 25 गुणा 50 फीट के सभागार की कुल लागत साढ़े 15 लाख रुपए है।



