Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पत्रकार व समाजसेवी दिवंगत घनश्याम गौतम की चौथी पुण्यतिथि पर आगामी 12 सितंबर को देवली में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
शिविर संयोजक अमित गौतम ने बताया कि यह ब्लड कैंप ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें ब्लड बैंक की ओर से रक्त संग्रहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप अवधि में कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकता है।


