Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपर्यूषण पर्व शुरू, प्रतिदिन हो रही है आराधना

पर्यूषण पर्व शुरू, प्रतिदिन हो रही है आराधना


Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व एक सितम्बर से शुरू हो चुके हैं। जिसमें प्रतिदिन आराधना की जा रही है।

इस दौरान सुबह साढ़े 6 बजे प्रार्थना, साढ़े 8 बजे अंतगड़ दशसूत्र शास्त्र का वाचन, शाम को प्रतिक्रमण किया जा रहा है। इसी प्रकार सभी श्रावक श्राविकाएं आयोजन में उल्लासपूर्वक भाग ले रहे हैं। जबकि 8 सितम्बर को सामूहिक प्रतिक्रमण और 9 सितम्बर को क्षमा याचना पर्व का आयोजन स्थानक भवन में होगा। यह जानकारी पारसचन्द जैन अध्यक्ष श्वेतांबर जैन समाज देवली ने दी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा शास्त्र वाचन और अन्य कार्यक्रमों के लिए यहां दो स्वाध्यायी कमलेश सवाईमाधोपुर व रतन लाल देई बूंदी से आए हैं। वहीं दिन में दोपहर 2 से 3 बजे के बीच धर्म चर्चा भी हो रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d