Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए साफ सफाई की।
विद्यालय उप प्रधानाचार्य नीरज जैन ने बताया कि इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाई एवं कूड़ा करकट एकत्र कर स्वच्छता में योगदान दिया। उप प्रधानाचार्य एवं शिक्षक हनुमान जाट ने विद्यार्थियों को अपने घर, मोहल्ला व गांव को स्वच्छ बनाने की बात कही। वहीं सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पहले स्थानीय सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा में छात्र छात्राओं एवं एनएसएस की स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। शिक्षक अभिभावक मीटिंग में घर व विद्यालय में स्वास्थ्यप्रद स्वच्छता का वातावरण बनाए रखे जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान बालकृष्ण भोज का आयोजन भी रखा गया
जिसमें छात्र छात्राओं को भोजन कराया गया। प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा एवं उप प्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा, प्रभारी रिंकू पंचोली, आशा मीणा, हेमराज कोली, श्रद्धा मीणा, खुर्शीद जहां, सुशीला प्रतिहार आदि मौजूद थे।


