Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने बुधवार दोपहर फिर टोंक समेत कई जिलों के लिए बारिश का “ओरेंज अलर्ट” जारी किया है।

विभाग के अलर्ट के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में मानसून की पट्टी ” साइक्लोन” परिवर्तित हो चुकी है और इसकी वजह से टोंक, जयपुर, बारां, दोसा व धौलपुर समेत जिलों के लिए ” ऑरेंज अलर्ट ” जारी किया है। इस दौरान उक्त जिलों में कई स्थानों पर मध्यम या तेज बारिश हो सकती है और तेज हवाएं, मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावनाये है। विभाग ने उक्त जिलों के लोगों को सावधान रहने को कहा है। जबकि भीलवाड़ा, चित्तौड़, कोटा समेत जिलों के लिए ” येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, बीसलपुर बांध का जलस्तर बुधवार शाम 4 बजे आरएल 314.90 मीटर पहुंच गया है। वही त्रिवेणी 3.40 मीटर पर बह रही है।



