Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessसजने लगे गणपति बप्पा, जुटे मूर्तिकार

सजने लगे गणपति बप्पा, जुटे मूर्तिकार

गणेश चतुर्थी शनिवार को


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्म महोत्सव गणेश चतुर्थी शनिवार को है। इसे लेकर कलाकार गणपति की प्रतिमाओं को तैयार कर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का जन्मोत्सव पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं।

प्रतिमा स्थापित होने से अनंत चतुर्दशी तक श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना स्थलों पर नियमित पूजा-अर्चना कर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जबकि अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। हनुमान नगर के ऊंचा में मूर्तिकार शंकर लाल का परिवार व बच्चे तक गणेश प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हुए हैं। शंकरलाल ऊंचा गांव के मुख्य सड़क के किनारे तिरपाल लगाकर रहते हैं। शंकर लाल ने बताया कि वह दो माह से गणपति की मूर्तियां तैयार करने में जुटे हैं। टेराकोटा मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार की जा रही हैं। प्रतिमा सूखने के बाद फिर इसे रंग-रोगन कर सजावट की जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d