Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damविधानसभा अध्यक्ष ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया, देखी व्यवस्था

विधानसभा अध्यक्ष ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया, देखी व्यवस्था


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध के पूर्ण भराव होने के चलते बांध के गेटों को खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं इस नजारे को देखने दूर दूर से लोग बीसलपुर पहुंच रहे है।

सोमवार शाम को बीसलपुर बांध पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी पहुंचे। इस दौरान बीसलपुर के अधिकारियों एवं ठेकेदार संगठन ने वासुदेव देवनानी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान देवनानी ने बांध पर स्थित स्काडा कंट्रोल रूम पर पहुंच कर वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जाना और बांध पर घूमकर गेटों से की जा रही पानी की निकासी भी देखी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कोटा से जयपुर जाते समय बीसलपुर बांध पहुंचे थे। बता दे कि अभी बीसलपुर बांध के 6 गेट खोलकर पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। बीसलपुर बांध के गेट खुले होने के चलते इनदिनों बांध पर दिन भर पर्यटकों का जमावड़ा भी लग रहा है।

इस दौरान वीरेंद्र सिंह सागर अधीक्षण अभियंता बीसलपुर बांध, मनोज कुमार मीणा उपखंड अधिकारी देवली समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d