जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर होगा पशु आश्रय स्थल
Jahazpur News 13 सितंबर (आज़ाद नेब) राज्य सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पंचायत समिति स्तर पर जहाजपुर कोटडी में एक-एक नन्दी शालाएं व ग्राम पंचायत मे पशु आश्रय स्थल खोले जाएंगे।
प्रति नन्दी शाला 1.57 करोड रूपए अनुदानित लागत राशि से खोली जाएगी।
जिसके लिए पात्र संस्था स्थानीय निकाय नगर पालिका, नगर परिषद या पंचायत राज संस्थाओं के अतिरिक्त पजीकृत संस्था, पंजीकृत गैर सरकारी संस्था, पंजीकृत ट्रस्ट, पंजीकृत सहकारी संस्था रहेगी। पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक पशु आश्रय स्थल प्रति पशु आश्रय स्थल एक करोड अनुदानित राशि की लागत से खोले जाएगे। जिसके लिए पात्र संस्था पंजीकृत, गैर सरकारी संस्था, ग्राम पंचायत रहेगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अरूण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों योजनाओं के लिए संस्थाओं के चयन के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रस्ताव संबंधित विवरण, शर्त वेबसाईट पर देखी जा सकती है। निविदा प्रपत्र वेबसाईट से नियत तिथि से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं संयुक्त निदेशक कार्यालय पशुपालन विभाग, से निर्धारित शुल्क जमा करवाकर प्राप्त किया जा सकता है।
निविदा फार्म डाउनलोड शुरू करने व प्राप्त करने की तिथि 9 सितंबर को प्रात 10 बजे से, ऑफलाईन निविदा प्रस्तुत करने की अतिम तिथि 8 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक और निविदा खोलने की तिथि 9 अक्टूबर शाम 4 बजे तक रहेगी।


