Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsजल महोत्सव मनाया, मंदिर को आर्थिक सहयोग दिया

जल महोत्सव मनाया, मंदिर को आर्थिक सहयोग दिया


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कला में सार्वजनिक तालाब की पाळ पर शनिवार को दीपक प्रज्वलित कर जल महोत्सव मनाया। इस अवसर पर सरपंच शंकर लाल डाबोडिया ने जल संरक्षण की ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।

वहीं पानी को बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत, मनोहर कुमावत, नरेंद्र पेडवाल, उप सरपंच सदा कंवर गुर्जर, वार्ड पंच हेमराज कहार, राजेश कुमार मीणा, रितु कंवर दरोगा, भंवरलाल माली, कमला देवी खटीक, राकेश गुर्जर आदि ग्रामीण मौजूद थे।

मंदिर ट्रस्ट को आर्थिक सहयोग दिया

श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों में सहयोग के लिए एक दानदाता द्वारा 11 हजार 151 रुपए भेंट किए गए। यह दानदाता हनुमान नगर देवली निवासी कपिल प्रतिहार पुत्र मनफूल सिंह, सुशीला प्रतिहार केसरपुरा है। जिन्होंने जन्मदिन पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को राशि भेंट की। यहां मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, पप्पू लाल मीणा, मोतीलाल मीणा, दशरथ शर्मा आदि ने दानदाता का तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d