Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजहाजपुर में बेवाण यात्रा पर पत्थरबाजी से हुआ तनाव

जहाजपुर में बेवाण यात्रा पर पत्थरबाजी से हुआ तनाव

  • घटना के बाद बाजार बंद

  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

  • मौके पर पुलिस फोर्स तैनात


Jahazpur News 14 सितंबर (आजाद नेब) जहाजपुर किले से आ रहे भगवान पिताम्बर राय बेवाण पर शनिवार को जलझूलनी एकादशी के मौके पर जामा मस्जिद के बाहर पथराव हुआ। घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रास्ते में ही बेवाण यात्रा रोक दी।

इस दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे। विधायक गोपीचंद भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। पथराव की घटना के बाद दोनों पक्ष हुए आमने-सामने हुए। वहीं तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रा का बचाव किया। जहाजपुर में पथराव की घटना के बाद लोगों ने बाजार बंद कर दिए। मौके पर डीएसपी अजीत सिंह मेघवंशी, तहसीलदार रवि मीणा, थाना प्रभारी नरपत राम बाना सहित पुलिस बल तैनात है। लोगों की मांग है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते कस्बे में रेवाड़ी का जुलूस नहीं निकलेगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d