Deoli News 24 सितंबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से 25 सितंबर को जन्मदिन मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता, नेता उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम 25 सितंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गैरोली मोड़ पर होटल हाइवे फोर्ट आईओसी पेट्रोल पंप पर समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। समारोह में डॉ. सैनी उपस्थित रहकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का भी जन्मदिन है।


