Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षा संबल अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा का चाँदसिंहपुरा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा ने अवलोकन कर संबलन दिया।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल बताया कि इस दौरान शिक्षा अधिकारी ने प्रार्थना सभा, कक्षा कक्षीय अध्ययन, मध्याह्न भोजन, पुस्तकालय, छात्र -कर्मचारी उपस्थिति व पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुझाव दिए। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार परिश्रम कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही जीवन में सफल होने के लिए समय की पाबंदी जरूरी बताई। यहां वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, किशन लाल मीणा, विनोद सुवालका, त्रिलोकचंद बैरवा, राम प्रकाश खटीक, प्रधान लाल मीना, शालिनी रघुवंशी भी उपस्थित थी।

जागृति आंगन कार्यक्रम में विद्यालय का चयन
शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं विद्यार्थियों और विद्यालयों का चहुंमुखी विकास करने के उद्देश्य से राज्य भर से 100 राजकीय विद्यालयों का जागृति आंगन कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। इनमें से टोंक जिले के तीन विद्यालयों का चयन हुआ है। चयनित विद्यालयों मे देवली ब्लॉक का पीएम श्री राउमावि देवली भी शामिल है। इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक स्कूल को 5-5 लाख रुपए का बजट दिया जाएगा। जागृति आंगन कार्यक्रम राज्य सरकार और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से चहुंमुखी विकास के अवसर दिए जाएंगे। वहीं 28 सितंबर शनिवार को टोंक जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 छात्र-छात्राओं का दल प्रथम विजिट के लिए देवली आएगा। प्रति विजिट एक लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान दिया गया है। यह जानकारी व्याख्याता सत्य प्रकाश माहेश्वरी ने दी



