Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभीलवाड़ा-बूंदी नई रोडवेज बस शुरू

भीलवाड़ा-बूंदी नई रोडवेज बस शुरू


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्रामीणों की मांग पर भीलवाड़ा से बूंदी वाया कोटड़ी, रोपा, पारोली, पंडेर, जहाजपुर, सरसिया, बिलेठा, ईटून्दा, पेच की बावड़ी, हिंडोली बूंदी की बस सेवा बुधवार से शुरू की गई।

ईटून्दा सरपंच अन्नू सिंह मीणा ने बताया कि यह बस भीलवाडा से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी, जो ईटून्दा बस स्टैंड पर करीब 10:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस दोपहर डेढ़ बजे बूंदी से रवाना होगी, जो इसी मार्ग से वापस भीलवाडा बस स्टैंड रात्रि विश्राम करेगी। ईटून्दा ग्राम पंचायत में बस आगमन पर सरपंच अन्नू सिंह मीणा, पूर्व सरपंच राधेश्याम नुवाल, अमित कुमार पत्रिया, गोरधन बलाई, मुरली पांचाल, गोपीचंद योगी, रामदेव मीणा, मोतीशंकर मीणा, आशुतोष सोनी, मनोज रैगर, आदि ने बस चालक व परिचालक का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d