Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessआईटीआई केंद्र व सीआईएसएफ का भ्रमण किया

आईटीआई केंद्र व सीआईएसएफ का भ्रमण किया


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊंचा का औद्योगिक भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रशिक्षण, उपकरण तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि भ्रमण दल के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षक रामलाल भील ,चंद्रेश सेपट, रतन कुमार, रामप्रसाद चौधरी उपस्थित थे।

व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों का सीआईएसएफ भ्रमण

पीएम श्रीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में संचालित व्यावसायिक शिक्षा की ट्रेड सुरक्षा के विद्यार्थियों ने सीआईएसएफ आरटीसी देवली के औद्योगिक भ्रमण किया। यहां बल के अधिकारी आरआई एमसी सैनी व एसआई एस के यादव के निर्देशन में छात्रों ने सीआईएसएफ में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा के दक्ष प्रशिक्षक रूप नारायण मीणा भी साथ थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d