Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजकीय महाविद्यालय देवली व नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसे लेकर एबीवीपी जिला संयोजक अजय डोई एवं जिला संगठन मंत्री मोनू स्वामी आए।
इसमें विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति रीति नीति व यात्रा के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्र समुदाय के लिए कैंपस व विद्यालयों में काम करता है। वहीं एबीवीपी ज्ञान, शील, एकता के साथ युवाओं में राष्ट्रीयता का संचार करने वाले एवं राष्ट्र पुन: निर्माण के प्रति पूर्णत: समर्पित संगठन है। यहां नई कार्यकारणी 2024-25 की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष कृष्ण धाकड़ और नगर मंत्री रोहित धाकड़, नगर सहमंत्री क्रिश लक्षकार मनोनीत हुए। इसी तरह इकाई अध्यक्ष सानिया विश्वास, इकाई उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह नरूका, सचिव बंटी वर्मा, सह सचिव ज्योति रैगर, विकास गुर्जर, एसएफएस संयोजक गुलशन मीणा, मंदीप भाट, सहसंयोजक संतोष नरूका, प्रवीण लक्षकार, एसएफडी संयोजक अंजलि प्रजापत, मनीष बैरवा सहसंयोजक संजना गुर्जर, मनीष मीणा, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अंजली रेगर, पायल प्रजापत सह संयोजक, भावना वर्मा, पूजा वर्मा खेलो भारत संयोजक, तुलसीराम शर्मा, मोहित गुर्जर सह संयोजक, प्रिया बैरवा, संदीप कुमार, जितेंद्र सोलंकी, घनश्याम धाकड़, टीना पांचाल, विकास गुर्जर के दायित्व की घोषणा की गई।



