Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली-उनियारा में कांग्रेस की जीत सर्वाधिक मतों से होगी

देवली-उनियारा में कांग्रेस की जीत सर्वाधिक मतों से होगी

नेताओं का दावा : राजस्थान में सातों सीटें जीतेगी कांग्रेस


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी व संगठन सक्रिय करने को लेकर घाड मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एक रिसोर्ट में आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में अमर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार एक साल में ही फ्लॉप है।

आगामी राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस सातों सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। वहीं देवली-उनियारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि यह सीट सर्वाधिक मतों से जीतेंगे। देवली उनियारा में लगातार चौथी बार कांग्रेस की जीत उपचुनाव में निश्चित रूप से होगी। स्थानीय सांसद हरीशचंद्र मीणा ने कहा कि जिस तरह विधानसभा व लोकसभा का चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर जीता गया था। उसी तरह आगामी उप चुनाव में भी सीट जीतेंगे। संगठन एक ऐसी शक्ति है, जो जिताऊ मतदाता को भी हरा सकती है।

अन्याय नहीं होने दूंगा

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व टोंक प्रभारी आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस आलाकमान आपकी भावना के अनुरूप ही टिकट देगी। जिस तरह कार्यकर्ताओं ने पिछले चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीताकर विधानसभा में भेजा था। उसी तरह आलाकमान जिसे भी टिकट देकर भेजे, उसे जिताने का हम सब का धर्म है। बैठक में देवली उनियारा प्रभारी व प्रदेश सचिव नरेश चौधरी, पीसीसी सचिव माया सुवालका, टोंक कांग्रेस अध्यक्ष हरिभाई हरि, देवली प्रधान गणेश जाट, मंडल अध्यक्ष इरफान आजमी, वरिष्ठ हरकचंद गोलछा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणावत, मदनलाल रेगर, रामगोपाल साहू, सरपंच हेमराज मीणा, राजेश जाट, राजेश पहाड़ियां, सोहनलाल सांवरिया मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d