Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देवली शहर मंडल देवली ने बुधवार को होटल राजभवर में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने पं दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इसी तरह मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी, लोकेश सेन ने उपाध्याय की जीवनी से प्रेरणा लेकर जीवन में उतारने की कार्यकर्ताओं से बात कही। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंकित जैन, राजीव गोयल, बंशी मेघवंशी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, यज्ञेश दाधीच, राकेश ओसवाल, देहात महामंत्री भरत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप सेन उपस्थित थे। इसी तरह कृषि महाविद्यालय सिरोही में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्रबंध निदेशक राकेश पराशर ने की। यह 108 वी जयंती थी। जिसे अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुष्पांजलि अर्पित कर मुलाकात की
इसी प्रकार नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रो. विक्रम सिंह गुर्जर ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अरुण सिंह, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल व सुनील बंसल आदि नेताओ से मुलाकात कर देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से अपना पक्ष रखा।


