Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार को कार्रवाई कर अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। इसके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
दूनी थाना प्रभारी सरवर खा ने बताया कि उनके सुपरविजन में सहायक उप निरीक्षक रामजीलाल, हेड कांस्टेबल राजेश, पुलिसकर्मी आत्माराम विजयप्रताप गश्त करते हुए संथली चौराहे के करीब पहुंचे। जहां उन्हें एक ट्रैक्टर ट्राली बजरी से भरी हुई दिखाई। इस ट्रैक्टर ट्राली में करीब 3 टन बजरी भरी थी। मामले में पुलिस ने चालक नोरत खटीक पुत्र रंगलाल खटीक निवासी डाबर कला थाना देवली को गिरफ्तार किया है। मामले में चालक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। वही ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई है।



