Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था की ओर से मनाए जा रहे श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव को लेकर रविवार को देवली में वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं व लोगों ने भाग लिया। वाहन रैली में शामिल लोगों ने महाराजा अग्रसेन के संदेशों का प्रचार किया।
समाज के आकाश कंछल ने बताया कि वाहन रैली अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई, जो मुख्य बाजार होते होते हुए शहर के बस स्टैंड, मुख्य रोड, भरतपुर हाउस रोड, गौरव पथ, एजेंसी एरिया, पेट्रोल पंप सर्कल समेत प्रमुख मार्गो से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला जाकर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा में अग्रसेन महाराज की झांकी के पीछे कई महिला-पुरुष अपने वाहनों के साथ रैली के रूप में शामिल हुए। इस दौरान यात्रा का कई जगह समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष त्रिलोक मंगल, विनोद मंगल, पार्षद पवन सिंहल ,अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंगल, विजय कंछल, पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल, शैलेश सिंहल, विकास मंगल, सौरभ गोयल, दीपक गर्ग, देवऋषि सिंहल, विनोद गोयल आदि उपस्थित थे। इस दौरान नवयुवक मंडल व महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली।



