Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलदाय विभाग की ओर से की जाने वाली जलापूर्ति रविवार शाम देवली के कई इलाकों में बाधित रहेगी।विभाग की कनिष्ठ अभियंता हिना ने बताया कि गांवड़ी रोड पर कालानाडा के पास बीसलपुर पेयजल सप्लाई पाइपलाइन टूट गई है।
जिसकी वजह से देवली में शाम के वक्त होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर की ज्योति कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, हनुमान नगर, एजेंसी एरिया समेत शाम के वक्त जलापूर्ति वाले क्षेत्रों में रविवार शाम जलापूर्ति नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक इधर, रविवार सुबह भी जलापूर्ति बाधित रही। लोगों ने बताया कि आज सुबह पानी नहीं आया। उन्हें पीने के पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।


