Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल की पार्षद छाया चौधरी ने मंडल की ओर से अपने अधिकार क्षेत्र में की जा रही भूखंडों की नीलामी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार जनहित कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नगर पालिकाओं को बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में धन की आवश्यकता के लिए नगर पालिका को भूखंड बेचने की कोई जरूरत नहीं है। पहले पैराफेरी क्षेत्र में नई सरकारी आवासीय कॉलोनी, व्यावसायिक क्षेत्र विकसित करने का निर्णय भी सरकार एवं विभाग का है। ज्ञापन में भूखंडों की नीलामी पर रोक लगाने की मांग की गई है। इससे पहले एजेंसी के लोगों ने अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रावास के भूखंड की नीलामी पर रोक लगाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया था।
जारी है बीसलपुर बांध से पानी की निकासी
क्षेत्र के बीसलपुर बांध से 24 वे दिन भी डैम के गेट से पानी की निकासी जारी है। फिलहाल गेट नं 9 से 1503 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वही बीसलपुर का पूर्ण भराव यथावत है। त्रिवेणी पर 2.70 मीटर का गेज चल रहा है।



