Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसर्वजनिक लाइब्रेरी के निजीकरण का विरोध, छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम

सर्वजनिक लाइब्रेरी के निजीकरण का विरोध, छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम

छात्रों के हित को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने टेंडर किए निरस्त


Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका द्वारा संचालित लाइब्रेरी का निजीकरण करने के विरोध में सोमवार को छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए देवली के जयपुर मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के सीआईएसएफ लिंक रोड पर देवली नगर पालिका द्वारा एक सरकारी लाइब्रेरी संचालित की जा रही है। जिसमे सभी वर्ग के छात्र छात्राएं पढ़ाई कर रहे है

यहां पहले नगर पालिका द्वारा लाइब्रेरी में 100 रुपए प्रति विद्यार्थी फीस ली जा रही थी। लेकिन अभी नगर पालिका ने टेंडर जारी कर लाइब्रेरी को निजी हाथों में सौंप दिया है। छात्र छात्राओं का आरोप निजीकरण के बाद ठेकेदार स्टूडेंट्स से 500 मासिक फीस मांग रहा है, जो यहां पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं पर एक भारी बोझ है। छात्र छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सड़क मार्ग जाम करने की वजह से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना पर देवली और हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं से समझाईश का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। छात्र-छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए देवली देवली थाना अधिकारी राजकुमार नायक मौके पर पहुंचे। देवली थाना अधिकारी राजकुमार नायक ने नगर पालिका प्रशासन से बातचीत कर छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनके साथ अनुचित नहीं होगा।

इस पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने सड़क मार्ग से जाम हटा दिया और यातायात को प्रशासन ने सुचारू करवाया। नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने बताया कि लाइब्रेरी का टेंडर केवल रखरखाव के लिए जारी किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार से ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी। छात्रों के हित को देखते हुए टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। पूर्व की तरह छात्र-छात्राओं से निर्धारित 100 रुपए शुल्क ही लिया जाएगा।

छात्र-छात्राओं की जीत हुई

प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि नगर पालिका देवली द्वारा राजकीय पुस्तकालय देवली के निजीकरण करने व अवैध फीस वसूली करने के विरोध में धरना दिया गया। प्रदर्शन समाप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि छात्र छात्राओं की जो भी मांगे है, उन्हें पूरा किया जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश मीणा, छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, छात्रनेता विशाल मीणा, रोहित मीणा, सुनील, विनोद मेहरा, विजय साहू, बंटी व अन्य छात्र छात्राओं ने समर्थन दिया। विरोध को देखते हुए नगरपालिका द्वारा टेंडर निरस्त कर दिया गया है, जो छात्र हित में है। यह छात्र छात्राओं की जीत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d