Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationलंबित समस्याओं पर चर्चा कर तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा

लंबित समस्याओं पर चर्चा कर तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत शाखा टोंक ने जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ की अगुवाई में प्रधानमन्त्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

जिला महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने बताया कि ज्ञापन में राजस्थान के कार्मिकों का एनपीएस मद का करीब 41 हजार करोड़ रुपए केंद्र द्वारा राज्य सरकार को लौटाते हुए कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा करवाए। वहीं पूरे देश मे पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग की गई। मांग पत्र में आठवें वेतन आयोग को लागू करने की पुरजोर मांग की गई। इसके साथ ही राजस्थान के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर की जाए। मांगपत्र में ठेका, निविदा, मानदेय कार्मिकों की नियुक्ति प्रथा को शोषणमुक्त कर इनके नियमितकरण को भी प्रमुखता से लिया गया। इससे पूर्व कर्मचारियों की डाक बंगले में बैठक कर लंबित समस्याओं व प्रकरणों पर चर्चा की गई।महासंघ के सेवानिवृत्त पदाधिकारी नवल किशोर पारीक को विदाई दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d