Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वाधान में 3 अक्टूबर को श्री अग्रसेन की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के आकाश कंछल ने बताया कि सुबह प्रभातफेरी से जयंती के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
इसके बाद सुबह 8:30 बजे श्री अग्रवाल विश्रामगृह में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा, दोपहर 12 बजे पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा के बाद शाम को समाज के लिए सामूहिक भोज होगा। इसी तरह बुधवार दोपहर समाज की बालिकाओं के लिए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं हुई। बालिकाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता, ड्राई फ्रूट पैकिंग, सरप्राईज गेम, चेयर रेस हुई। इस दौरान श्री अग्रवाल महिला मंडल , बालिका मंडल, नवयुवक मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।



