Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वाधान में गुरुवार को अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर पिछले दिनों से कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
आकाश कंछल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी निकालकर की गई। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष त्रिलोक मंगल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद समाज की महिलाओ की ओर से शहर के मुख्य मार्गो में कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो जहाजपुर चुंगी नाका से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।इसके बाद दोपहर में पुरुष वर्ग के लिए खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं हुई। शाम को समाज के लोगों की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर छतरी चौराहा होते हुए ममता सर्कल से वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। जहा यात्रा का विसर्जन हुआ। यात्रा में महाराजा श्रीअग्रसेन की झांकी के पीछे समाज के लोग जयकारे लगाते हुए चले। इस दौरान ढोल, बैंड बाजा व आतिशबाजी की गई। इससे पहले गुरुवार दोपहर बाद अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आयोजन में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व पारितोषिक वितरण के साथ होगा।




