Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आसोज महीने में गर्मी अपनी तेजी दिखा रही है। इसके कारण मौसमी बीमारियों ने भी जोर पकड़ रखा है।
इन दिनों दिन और रात के दरम्यान करीब 10 डिग्री का फर्क चल रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर में तेज गर्मी के कारण लोग पसीना पसीना हुए बिना नही रह सके। इन दिनों गर्म वातावरण और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जिसके कारण लोगो को जुकाम, बुखार, वायरल सहित क़ई मौसमी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। गर्मी के कारण पंखों व कूलरों से राहत पाने के चक्कर मे इन दिनों बड़ी संख्या में जुखाम के रोगी इलाज के लिए अस्पताल पहुँच रहे है। वायरल बुखार ने तो लोगो को जकड़ लिया है। डेंगू की भी कुछ शिकायत मिली है।



