Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को उपचुनाव को लेकर देहात मंडल नासिरदा की कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनने पर जोर दिया तथा आगामी उपचुनाव में एक जुटता दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशी को अधिकाधिक मतों से जिताने पर जोर दिया।
इसके बाद मंत्री ने आमसभा में कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ के आग्रह पर क्षेत्र में पूर्व से चल रही बिजली की समस्या व आपूर्ति के लिए 132 केवी सब स्टेशन नासिरदा, रामथला में 33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति घोषणा की। जिससे की क्षेत्र मे बिजली की समस्या से समाधान हो सके। वहीं नासिरदा से पूर्व संचालित राजस्थान रोडवेज पुनः व नवीन बस संचालन के लिए मंत्री को निवेदन किया। जिस पर मंत्री ने बसों के संचालन के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंडल सिंडोला धाम के महंत बालकदास ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजयुमो अध्यक्ष हेमेंद्र तिवाड़ी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवराज नागर, धाकड़ समाज अध्यक्ष प्रधान धाकड़, अमरजीत धाकड़ ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस दौरान विस्तारक विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, पूर्व सरपंच रामदयाल धाकड़, बजरंग धाकड़, विमल जैन, मोहन सैनी, देवेंद्र सिंह, सरपंच भंवर कुमावत, धनसिंह, ऋतुराज गुर्जर, दशरथ शर्मा, महेश नामा, मंडल महामंत्री रतन माहेश्वरी, भारत सिंह आदि मौजूद थे


