Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समाचार पत्र दिव्यांग जगत द्वारा भैरोसिंह शेखावत सभागार राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स जयपुर में कार्यक्रम हुआ। इसमें दिव्यांगों के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर देवली निवासी महेश कुमार शर्मा को भारत गौरव सम्मान मिला है।
इस दौरान रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शशि शर्मा, अनिल जैन सदस्य रेल मंत्रालय, प्रमोद जैन चौरडिया समाजसेवी ने शर्मा को सम्मानित किया। महेश दिव्यांग सेवा पत्रकारिता में सक्रिय रहकर काम कर रहे हैं।


