Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में रविवार को यूरोलॉजी नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित हुआ।
महेश नर्सिंग होम संचालक डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि शिविर में सोनी हॉस्पिटल जयपुर के अनुभवी यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित सोनी 55 रोगियों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श दिया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर में पेशाब की धार जांच, ब्लड शुगर, यूरिन की जांच नि:शुल्क की गई।यहां कैम्प में गुर्दा, पेशाब के रोग, प्रोस्टेट, डायबीटिक नेफ्रोपैथी, हाइपरटेंसिव नेफ्रोपैथी, कैंसर, मूत्र मार्ग की जांच, मूत्र नली का सिकुड़न आदि रोगों में रोगियों को परामर्श दिया गया।



