Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प 17 को दूनी में

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प 17 को दूनी में


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय दूनी परिसर में आगामी 17 अक्टूबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगेगा। इसमें मोतियाबिंद से ग्रसित रोगी लाभ उठा सकते हैं।

यह कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। इस कैम्प में लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकते हैं। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। वहीं रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d