Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsछात्र दिवस के रूप में मनाई मिसाइल मेन की जयंती

छात्र दिवस के रूप में मनाई मिसाइल मेन की जयंती


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तहसील स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जन्म जयंती छात्र दिवस के रूप में मनाई गई।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार ने बताया कि जयंती के पर डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। हिंदी शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका द्वारा डॉ. कलाम का विज्ञान, भारतीय राजनीति, शिक्षा तथा अध्यात्म में योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से कहा कि कलाम के जीवन को पढ़ने पर लगता हैं कि संकल्प और पूर्ण निष्ठा के साथ किए गए काम में गरीबी और अभाव कभी बाधा नहीं बन सकती। अंग्रेजी शिक्षक अशोक शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के विभिन्न प्रेरक प्रसंग और संस्मरणों सुनाए। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d