Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अंबेडकर सर्कल के आसपास की कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दूषित जलापूर्ति हुई। जिससे लोगों को पानी के लिए मोहताज होना पड़ा।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि नेहरू मार्केट, बंगाली कॉलोनी और अंबेडकर सर्कल के पास की बस्तियों में जलदाय विभाग की आपूर्ति बेहद दूषित हुई। नलों से बदबूदार व गंदा पानी निकला। जिसे पीने के काम में लेना तो दूर की बात रोजमर्रा के नहाने आदि के काम में भी नहीं लिया जा सकता। दूषित जलापूर्ति से लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ा। लोगों ने अनुमान व्यक्त किया कि नेहरू मार्केट में इन दोनों अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। संभावना है कि जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे यह पानी लोगों को दूषित रूप में मिला है। इससे एक-दो दिन पहले अग्रवाल धर्मशाला के आसपास के इलाकों में भी दूषित जलापूर्ति हुई। ऐसी जलापूर्ति लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है। गौरतलब है कि अंबेडकर सर्कल बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में पिछले कुछ माह पूर्व भी गंदे पानी की जलापूर्ति हुई थी। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।



