Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 33 केवी बीसलपुर प्रथम, द्वितीय फीडर व 33 केवी रिको फीडर पर मरम्मत कार्य को लेकर 24 अक्टूबर को बीसलपुर व देवपुरा सबस्टेशन से जुड़े सभी फीडर पर सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी।
इस दौरान क्षेत्र घोसी मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, तेली मोहल्ला, क़ीर मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, गणेश रोड, प्रदीप नगर, नेहरू मार्केट, राजमहल पंप हाउस, बीसलपुर इंटेक, रावता एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई 2 घण्टे बंद रहेगी। यह जानकारी निगम की कनिष्ठ अभियंता स्मृति रानी ने दी।


