Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsकबड्डी प्रतियोगिता परवान पर, सोमवार को होगा फाइनल

कबड्डी प्रतियोगिता परवान पर, सोमवार को होगा फाइनल


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बालाजी कबड्डी क्लब बीजवाड़ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता परवान चढ़ रही है। प्रतियोगिता जितने को लेकर खिलाड़ी पूरा दम खम लगा रहे हैं।

प्रतियोगिता संयोजक सांवरलाल गुर्जर व व्यवस्थापक देशराज गुर्जर ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को जैन ब्रदर्स देवली की ओर से गोल्ड मेडल इनाम दिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को पहला मैच निवारिया वर्सेज सरसड़ी के बीच खेला गया। जिसमें सरसड़ी की टीम विजेता रही। दूसरा मैच धुंधरी वर्सेज कुमावतो का नयागांव में हुआ। यहां धुंधरी विजेता रही। जबकि तीसरा मैच बीजवाड़ वर्सेज मेहरू कला के बीच हुआ। जिसमें बीजवाड़ विजेता रही। संयोजक ने बताया कि रविवार को सभी लीग मैच ओर सेमीफाइनल मैच हो जाएंगे। जबकि सोमवार उक्त प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार रात 8.30 बजे होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d