Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा की जड़ें है वरिष्ठ कार्यकर्ता

भाजपा की जड़ें है वरिष्ठ कार्यकर्ता


Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा के उपचुनाव को लेकर शनिवार को देवली शहर में सामंजस्य बैठक हुई। इसमें मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि आज भाजपा का जो विराट स्वरूप दिखाई दे रहा है, उसके पीछे पुराने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान है। वही युवा नए मकान के एलिवेशन की तरह हैं। चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनकर भविष्य में सभी के मान सम्मान का ध्यान रखने का विश्वास दिलवाया। कहा कि आप स्वयं भाजपा के कार्यकर्ता बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। आपकी जीत ही भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाएगी। इस दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और हीरालाल नागर क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d