दो आरोपी गिरफ्तार
Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार शाम आदर्श आचार संहिता की पालना के दौरान दो जनों को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गश्त करते हुए गणेश रोड शमशान घाट के करीब पहुंचे। जहां सामने की ओर से एक बाइक पर दो जने कागज के कर्टन के साथ नजर आए। जांच किए जाने पर दोनों के पास विभिन्न मात्रा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी दिनेश पुत्र भोमराज भांड निवासी भांड कॉलोनी देवली एवं कान्हा पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी अंबेडकर कॉलोनी गणेश रोड थाना हनुमान नगर को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आचार संहिता की पालना के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल एवं पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें में काम कर रही है।


