Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के शहर कार्यालय का शनिवार रात सांसद व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल फीता खोलकर, विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित कई विधायक भी मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी नोरतमल नामा ने बताया कि उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के शहर कार्यालय का उद्घाटन गांधी कॉप्लेक्स परिसर में हुआ। कार्यालय उद्घाटन से पहले एक सभा हुई। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन सभा को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर, विधायक शत्रुघन गौतम, रामसहाय वर्मा, वीरेंद्र सिंह कानावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

सभी ने भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाने की अपील की और भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है। लोगों की पसंद व सर्वे के आधार पर राजेंद्र गुर्जर को टिकट मिला है। लिहाजा प्रत्याशी को मिलकर जिताए। जलदाय मंत्री बताया कि पूरे राजस्थान में ईआरसीपी योजना के अंतर्गत कार्य तेजी पकड़ रहे हैं। नदियों से नदी जोड़ने का काम राज्य की डबल इंजन की सरकार कर रही है।

उन्होंने बताया कि देवली शहर की पेयजल समस्या को मिटाने के लिए 36 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। देवली शहर को बीसलपुर से जोड़े जाने के साथ ही बोरडा गणेशजी में एक नया फिल्टर प्लांट बनाकर देवली शहर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान भाजपा शहर, देहात के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d