Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकार पलटी, 9 माह के शिशु की मौत, 6 घायल

कार पलटी, 9 माह के शिशु की मौत, 6 घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर हुआ हादसा


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर स्थित कुचलवाड़ा बाईपास पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि कार सवार 9 माह का शिशु मौत का शिकार हो गया। जिसे खोकर परिजन बेहाल है।

सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए लाई। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के निकोल निवासी 9 माह के शिशु अयान पुत्र दिग्विजय सिंह की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि यह कार बाईपास पर सूर्य महल होटल से पहले सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। जहां यह कार पलटी खा गई। वही हिचकोले खाते हुए वापस सीधी भी हो गई। हादसे में अयान कार से निकाल कर बाहर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि कार शिशु के पिता सवार दिग्विजय सिंह पुत्र हर्षद ठक्कर निवासी निकोल अहमदाबाद, अनिल ठक्कर पुत्र भानु प्रताप ठक्कर मणिनगर अहमदाबाद, राजवी पत्नी दिग्विजय सिंह, वैशाली पत्नी अनिल निवासी मणिनगर अहमदाबाद, विश्वी पुत्री अनिल ठक्कर एवं अनस्वी पुत्री अनिल ठक्कर घायल हुए हैं। इनमें वैशाली के कंधे व व हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।

घायलों का देवली अस्पताल में उपचार जारी है बताया गया कि यह परिवार गुजरात अपने शहर से आगरा जा रहा था। इस बीच देवली के करीब यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d